सिरोही-आपदा प्रबन्धन राहत एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा भीषण गर्मी को देखते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनहानि की सम्भावनाओं के मध्यनजर राजकीय विद्यालयों का समय परिवर्तन अधिक तापमान वाले जिलो में तत्काल सुबह 7 बजे से 11 बजे किये जाने की माँग राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री,मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर की है।
संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने ज्ञापन में बताया हैं कि आपदा प्रबन्धन राहत एवं नागरिक सुरक्षा विभाग केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिशा निर्देशों के तहत कार्य करता है। राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मध्यनजर जनहित में कई सावधानियां बरतने के निर्देश है। जिसमें गुख्य रूप से सुबह 10 बजे से दोहपर 3 बजे तक बच्चे आमजन कोई भी बाहर नहीं निकले। ऐसे में राजस्थान में स्कूलो का समय सुबह 7.30 बजे से 1.00 बजे तक का समय है ऐसे में बच्चे भीषण गर्मी के शिकार हो सकते है इसलिए सरकारी व निजी विद्यालयों का समय परिवर्तन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक करके छात्र एवं जनहित में अविलम्ब फैसला लेना चाहिए क्योंकि चेतावनी भी 19 अप्रैल से 30 मई तक है। 16 मई 2026 से गीष्म कालीन अवकाश प्रारम्भ होगा। ऐसे में 15 मई 2026 तक स्कूलों का समय परिवर्तन करके सुबह किया जाना सुरक्षा व जानमाल की हानि नहीं हो इसके लिए संगठन ने जिलो का तापमान के आधार पर जिला कलेक्टर को समय परिवर्तन के लिए अधिकृत किया जाये। जिससे नागरिक सुरक्षा विभाग की चेतावनी से बचा जा सके।
