शिवगंज के हार्दिक अग्रवाल ने RAS परीक्षा में 375वीं रैंक प्राप्त कर बढ़ाया शहर और समाज का गौरव

Spread the love

शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)।अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा समाज के होनहार युवा एवं शिवगंज निवासी हार्दिक अग्रवाल का उनके निवास स्थान पर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

हार्दिक अग्रवाल ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में जनरल कैटेगरी में 375वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। हार्दिक अग्रवाल स्वर्गीय मुकुट लाल अग्रवाल के पौत्र एवं जितेंद्र अग्रवाल के सुपुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर शिवगंज इकाई अध्यक्ष भूपेंद्र गोयल, युवा जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंपालाल जैन, सचिव सीए प्रिंस अग्रवाल, डॉ. युधिष्ठिर राठी, डॉ. अजय परमार, उमेश गोयल, विपिन अग्रवाल, निशित जैन एवं अर्पित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थितजनों ने हार्दिक अग्रवाल को इस महत्वपूर्ण सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर एवं सुमेरपुर-जवाई के पदाधिकारियों की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने इस उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *