शिवगंज। खण्डेलवाल समाज शिवगंज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को फूलोबा वाडी परिसर में अध्यक्ष प्रकाश कुमार एस कायथवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन खण्डेलवाल युवा मित्र मंडल की और से किया गया। समारोह का शुभारंभ ठाकूरजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर अध्यक्ष कायथवाल ने समाजबंन्धुओं को संबोधित करते हूए कहा कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम,सद्भावना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। हमारा खण्डेलवाल समाज केवल एक समाज नही,बल्कि हमारी संस्कृति,संस्कार,पंरपरा और एकता की पहचान है,आपसी भाईचारा,सहयोग और संस्कार ही हमारी सबसे बडी ताकत है। युवाओं को समाज के विभिन्न कार्यक्रमों मे बढ चढ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फूलोबा वाडी के मोहनलाल फूलचंद नाटाणी के शोक पर श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। समारोह में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हूए। बालक बालिकाओं द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,म्यूजिकल चेयर समेत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। मंडल के कोषाध्यक्ष चंपालाल द्वारा आय व्यय का ब्योरा पढकर सुनाया गया। आगामी 2027 के आयोजन की बोली चंपालाल व 2028 के आयोजन की बोली महिला मित्र मंडल द्धारा ली गई। समारोह में कोषाध्यक्ष चंपालाल,महामंत्री नारायणलाल,राजू भाई,हस्तीमल,दिनेश कुमार,श्रवणलाल,सुरेन्द्र,शांतिलाल,मूलतानमल,संजय कुमार,हसमुख, कृष्णा,विक्रम कुमार, नरेश कुमार समेत कई समाजबंधु उपस्थित रहे।
समाज की एकता ही हमारी पहचान खण्डेलवाल समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन
