शिवगंज / के जागनाथ महादेव मन्दिर में सेवा परमो धर्म संस्था द्वारा आँखों की चिकित्सा का विशाल शिविर दिनांक 18 नवम्बर बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में आम जन की आँखो की निःशुल्क जाँच की जायेगी और जरूरतमन्द को चश्मा दवाई भी निःशुल्क दी जायेगी जिन मरीजों को मोतियाबिन्द के कारण नजर कमजोर हो गई है उनकी आँखों में लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन भी निःशुल्क किये जायेंगे लॉयन्स हॉस्पिटल रानी के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम द्वारा मरीजों के ऑपरेशन किये जायेंगे इस हेतु चयनित मरीजों को बस द्वारा उसी दिन रानी ले जाया जायेगा जहाँ उनके रहने खाने और आने जाने की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी
संस्था उपप्रमुख मदन सुन्देशा ने बताया कि शिविर की जानकारी आम जन तक पहुंचाने के लिये जगह जगह बैनर लगाये जा रहे है और रिक्शा द्वारा भौंपू प्रचार कर पैंम्प्लेट वितरित किये जा रहे है
सेवा परमो धर्म संस्था की प्रेरणा से शिवगंज के भामाशाह परिवार श्री सज्जनराज गेमावत एवं डॉ० सुनील गेमावत के आर्थिक सहयोग से इस शिविर का आयोजन हो रहा है। गेमावत परिवार ने क्षेत्रवासियों से शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने का आग्रह किया है
