शिवगंज / के जागनाथ महादेव मन्दिर में सेवा परमो धर्म द्वारा आँखो की निःशुल्क चिकित्सा का इस वर्ष का दूसरा और अब तक का बारहवाँ शिविर 18 नवम्बर बुधवार को आयोजित होने जा रहा है। इस शिविर के मुख्य लाभार्थी श्री सज्जनराज गेमावत एवं डॉ सुनील गेमावत है जिन्होंने स्व . श्री चान्दमलसा गेमावत की पावन स्मृति में इस शिविर को परोपकार की भावना से आयोजित किया है
इस शिविर में लॉयन्स आई हॉस्पिटल रानी के डॉक्टर्स की टीम द्वारा मरीजों के आँखो की निःशुल्क जाँच की जायेगी जरूरतमन्द को दवाईयाँ और चश्मा निःशुल्क दिये जायेंगे ।मोतियाबिन्द के मरीजों का बिना चीरा टाँका के लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जायेगा सेवा परमो धर्म के दूदाराम गेहलोत ने बताया कि शिवगंज सुमेरपुर और आसपास के गावो में पैम्पलेट बैनर और रिक्सा द्वारा प्रचार प्रसार किया जायेगा जिन मरीजो को ऑपरेशन के लिये चयनित किया जायेगा उनको बस द्वारा लौयन्स हॉस्पिटल रानी ले जाया जायेगा जहाँ उनका लैस प्रत्यारोपण ऑपरेशन कर पुनः शिवगंज छोड़ा जायेगा
डॉ सुनील गेमावत ने सभी जन से इस शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने का आग्रह किया है और अपने आसपास के किसी जरूरतमन्द तक इस शिविर की जानकारी पहुंचाने का निवेदन किया है
