शिक्षकों की जनगणना में नियम विरुद्ध लगाई ड्यूटी का विरोध शुरू

Spread the love

शिवगंज-जनगणना में प्रगणक ड्यूटी में मनमाने ढंग से लगाई गई ड्यूटी को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम नीरज मिश्र, तहसीलदार आशुराम राणा, अधिशासी अधिकारी आशकरण सिंह नगर पालिका शिवगंज को ज्ञापन देकर शासन के आदेश के विपरीत जा करके लगाई गई ड्यूटी का विरोध व्यक्त कर अभिलंब निरस्त किए जाने की मांग की अन्यथा संगठन ने आंदोलन की धमकी दी।

संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि जनगणना में प्रगणक ड्यूटीया लगाने में नियम कानून कायदे ताक में रखे गए हैं। अधिशासी अधिकारी शिवगंज ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवगंज के 16 कार्मिकों की ड्यूटी लगाना बिल्कुल अनुचित है यानी 80% शिक्षकों की प्रगणक में ड्यूटी लगाना किसी भी स्थिति में उचित प्रतीत नहीं होता। इस तरह नगर पालिका प्रशासन ने शासन के आदेश की अनदेखी की। वही महात्मा गांधी गोकुलवाडी में भी 9 शिक्षकों की ड्यूटी लगाना व अन्य विद्यालयों से भी 30% से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर संगठन ने कड़ा एतराज जताया हैं। गहलोत ने ज्ञापन में 30% से अधिक शिक्षकों की प्रत्येक विद्यालय से लगाई ड्यूटी निरस्त करने, बी एल ओ शिक्षकों की दोहरी ड्यूटी निरस्त करने, असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाने, 5 वर्ष से छोटे बच्चों वाले महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी निरस्त करने, एकल विद्यालय वाले शिक्षक की ड्यूटी निरस्त करने की पुरजोर शब्दों में मांग की है। एसडीएम नीरज मिश्र ने संगठन को आश्वस्त किया है कि महात्मा गांधी विद्यालयों में लगाए शिक्षकों की समीक्षा कर ड्यूटी निरस्त की जाएगी, अधिशासी अधिकारी ने भी मानदंड के विपरीत लगाई ड्यूटी की समीक्षा कर ड्यूटी को हटाया जाएगा। गहलोत ने प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन ने शासन के आदेश की पालना में ड्यूटी नहीं हटाई जाती हैं तो संगठन को उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला मंत्री छगनलाल भाटी, प्रदेश कोषाध्यक्ष हरिराम कलावंत, जिला कोषाध्यक्ष रमेश रांगी, रुपाराम मीणा, चंद्र प्रकाश राव, खीमाराम मेघवाल, आदित्य चौधरी, कुलदीप बांगड़ा, आदेश, प्रकाश गर्ग, जोराराम मेघवाल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *