कर्मचारियों को सरेन्डर लीव का भुगतान तत्काल किया जाये

Spread the love

शिवगंज- राज्य के कर्मचारी जिनकी पे लेवल 11 (ग्रेड पे 4200) तक के कर्मचारियों को समर्पित उ‌पार्जित अवकाश का भुगतान करके इससे ऊपर वाले कर्मचारी व अधिकारियों के सरेन्डर लीव का भुगतान रोके जाने पर राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कड़ी आपत्ति जताकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि सरेन्डर लीव के लिए प्रति वर्ष हजारों कर्मचारी आवेदन करते है। समय पर भुगतान हो जाता है लेकिन पहली बार इतना लम्बा विलम्ब शासकीय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह अंकित करता है कि आखिर ट्रेजरी से पास बिल को रोका जा रहा है इसके साथ ही दोहरा मानदंड अपनाकर के पे लेवल 11 तक के कर्मचारीयों के सरेन्डर लीव का भुगतान कर दिया गया लेकिन पे लेवल 11 से ऊपर के कर्मचारियो व अधिकारियों के भुगतान को रोकना किसी भी स्थिति में न्यायोचित नहीं है। राज्य के कर्मचारियों में सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। सरकार कर्मचारियों के लम्बित पीएल सरेन्डर लीव का भुगतान 7 दिन के भीतर करे अन्यथा संगठन आर-पार के संघर्ष की रणनीति बनायेगा।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *