महात्मा गाँधी स्कूल जूडो 14 वर्ष में द्वितीय व 17 वर्ष छात्र में तृतीय स्थान पर रही

Spread the love

शिवगंज- महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय शिवगंज ने 70 वीं जिला स्तरीय कुश्ती,जूडो,बॉक्सिंग,क्रिकेट व 14 वर्ष में जूडो में कुल 6 गोल्ड,5 सिल्वर,3 कांस्य पदक जीतकर 6 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ।

शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रभारी धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि जूडो 14 व 17 वर्ष छात्र वर्ग में 3 गोल्ड, 4 सिल्वर, 3 कास्य पदक जीतकर 17 वर्ष छात्र में तृतीय स्थान की चैम्पीयन‌शीप जीती साथ ही 14 वर्ष छात्र में द्वितीय चैम्पीयनशीप जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कुश्ती में मोहम्मद परवेज ने गोल्ड व महिपाल सिंह ने कास्य पदक जीता। क्रिक्रेट में दिशव माली का 14 वर्ष आयुवर्ग में चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। बॉक्सिंग में राकेश कुमार का एक गोल्ड मेडल के साथ राज्य स्तर पर चयन व 14 वर्ष में लक्षित सोनी ने सिल्वर मेडल ही प्राप्त कर सके। 14 वर्ष जूड़ों में अनिश कुमार अग्रवाल गोल्ड मेडल लाने वाले 14 वर्ष छात्र टीम के इकलौते खिलाड़ी थे।17 वर्ष में मनोज कुमार कलबी व लक्ष्य अपने अपने भार वर्ग में विजेता हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीतू कंवर,वरिष्ठ अध्यापक भंवरलाल हिन्डोनिया,विनोद कुमार मीणा की उपस्थिति में बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *