उभरती खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान: मॉडर्न डिफेंस स्कूल में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन

Spread the love

 

शिवगंज। स्थानीय मॉडर्न डिफेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही 17 व 19 वर्षीय (छात्र-छात्रा) जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का चौथे दिन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन हुआ।

समापन समारोह उपखंड अधिकारी श्री सर्वेश्वर निंबार्क के मुख्य आतिथ्य एवं एसीबीईईओ-I श्री महेंद्र सिंह राव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र वर्मा, राजकीय बालिका उ.मा. विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हनवंत सिंह और समाजसेवी श्री सुधीर जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संस्था निदेशक श्री नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने अतिथियों को चार दिवसीय प्रतियोगिता का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों को केवल टूर्नामेंट तक सीमित न रखें; जीवन की किसी भी प्रतिस्पर्धा में सफलता हासिल करनी है, तो इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।

मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी श्री सर्वेश्वर निंबार्क ने राज्य स्तर पर खेलने जा रहे चयनित खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए खेलों या किसी भी कार्य की एक स्पष्ट ‘कार्य योजना’ होनी चाहिए। बिना योजना के सफलता दूर भागती है, जबकि सुनियोजित कार्य योजना से सफलता कदम चूमती है। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह राव ने शानदार सुविधाओं और सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

खेल प्रभारी श्री प्रताप राम ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की, जो इस प्रकार रहे:

टीम स्पर्धा परिणाम:

* 17 वर्ष (छात्रा वर्ग): प्रथम- एलपीएस जेके पुरम, द्वितीय- रा.उ.मा.वि. नया सानवाड़ा, तृतीय- रा.उ.मा.वि. सिवेरा।

* 17 वर्ष (छात्र वर्ग): प्रथम- सेंट पॉल शिवगंज, द्वितीय- रा.उ.मा.वि. नया सानवाड़ा, तृतीय- बाबूलाल शिवलाल रा.उ.मा.वि. पिंडवाड़ा।

* 19 वर्ष (छात्रा वर्ग): प्रथम- रा.उ.मा.वि. नया सानवाड़ा, द्वितीय- रा.उ.मा.वि. सिवेरा, तृतीय- पीएम श्री रा.उ.मा.वि. पिंडवाड़ा।

* 19 वर्ष (छात्र वर्ग): प्रथम- स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल झाड़ोली, द्वितीय- रा.उ.मा.वि. पेशुआ, तृतीय- रा.उ.मा.वि. नया सानवाड़ा।

व्यक्तिगत स्पर्धा परिणाम:

* 17 वर्ष (छात्रा): प्रथम- पूनम कंवर (जेके पुरम), द्वितीय- जानवी (जेके पुरम), तृतीय- रुचिका (सिवेरा)।

* 17 वर्ष (छात्र): प्रथम- रणवीर (बाबूलाल शिवलाल, पिंडवाड़ा), द्वितीय- दक्ष यादव (जेके पुरम), तृतीय- गौरव वैष्णव (HGI आबू रोड)।

* 19 वर्ष (छात्रा): प्रथम- सानिया (नया सानवाड़ा), द्वितीय- सुमन (नया सानवाड़ा), तृतीय- सोना कुमारी (नया सानवाड़ा)।

* 19 वर्ष (छात्र): प्रथम- दीक्षित (मॉडल स्कूल, पिंडवाड़ा), द्वितीय- श्रवण (पेशुआ), तृतीय- अनूप प्रकाश (मॉडल स्कूल, झाड़ोली)।

अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु नियुक्त विभागीय कार्मिकों, जिला प्रभारियों एवं निर्णायकों का भी सम्मान किया गया। इसके साथ ही भामाशाह एवं समाजसेवी श्री सुधीर जैन को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

अंत में विधि-विधान के साथ जिला खेल ध्वज का ससम्मान ध्वजावतरण कर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महावीर सिंह इंदा को सौंपा गया। संस्था निदेशक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा की गई।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *