प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 से सेवा अभियान चलेगा एक माह 

Spread the love

शिवगंज। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। 17 सितंबर की शाम सात बजे दीया जलाया जाएगा।

इस दौरान प्रतिदिन पांच से सात कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा यात्रा 10 राज्यों से होकर गुजरेगी। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जबकि 7 अक्टूबर को ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। 17 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। इसमें पंचायत से लेकर सांसद तक को सम्मानित किए जाने की योजना है। इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के प्रति योगदान को रेखांकित किया जाएगा। अभियान में सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *