शिवगंज / आदर्श आचार संहिता लागू रहने,जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए टीम जाने,समसा द्वारा एफएलएन प्रशिक्षण का कार्यक्रम घोषित होने से जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तिथि में टकराव की स्थिति होने के बावजूद भी शैक्षिक सम्मेलन की तिथि में बदलाब नही करने से खफा राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) की जिला इकाई ने 18 व 19 सितम्बर 2026 को निर्धारित तिथि में शैक्षिक सम्मेलन नहीं मनाने का फैसला लेते हुए आचार संहिता के बाद किसी भी राजकीय अवकाश में मनाने का निर्णय लिया है।
संघ(प्रगतिशील) के जिला मंत्री छगन लाल भाटी ने बताया है कि प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के आथित्य में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में 5 सितम्बर से जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह स्थगित किये गये है तो शैक्षिक अधिवेशन को क्यों नही किया जा रहा है जबकि राज्यभर में 70 वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियागिता की रिपोर्टिंग 19 सितम्बर से विभिन्न स्कूलों को करनी होती है साथ ही राज्यभर में एफएलएन का शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि भी 15 व 16 सितम्बर व 17 व 18 सितम्बर प्रस्तावित है ऐसे में जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन महज खानापूर्ति साबित होगी। संगठन के समस्त पदाधिकारी ने सर्व सम्मति से सिरोही जिले का जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 18 व 19 सितम्बर को नहीं मनाने के कारण उक्ततिथि में अधिवेशन स्थगित कर अन्य राजकीय अवकाश मे आचार संहिता के बाद तिथि तय कर मनाया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा पीएफ भुगतान,सेवानिवृत कार्मिको के समस्त प्रकार के भुगतान,जीपीएफ एवं एसआई ऋण के भुगतान पर सरकार की अघोषित रोक पर संगठन कड़ी आपत्ति दर्ज करवाकर आन्दोलन की चेतावनी दी है। इस बैठक में शिक्षक नेता रमेश रांगी,कान्तीलाल मीणा,किशोर कुमार,सत्येंद्र सिंह राठौड़, राहुल कुमार,धर्मेन्द्र खत्री,मनोहर सिंह चौहान,जोराराम मेघवाल,भंवरलाल हिन्डोनिया,गुरूदीन वर्मा,विनोद नैनावत,खीमाराम मेघवाल,बाबूलाल गर्ग,रघुनाथराम मीणा,देशाराम मीना,हरिराम कलावन्त सहित अनेक शिक्षक नेताओं ने विचार व्यक्त किये।
