शिवगंज। श्री बालाजी एवं शिव-पार्वती के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन 1 सितंबर मंगलवार काे हनुमान चौक छावणी शिवगंज में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अायाेजनकर्ता भरत कुमार चुन्नीलाल घांची ने बताया कि पत्नि स्व. मंजुदेवी की स्मृति में कार्यक्रम संत अाबूराज के महंत 1008 निरंजन गिरी महाराज, जावाल के हठ याेगी रामगिरी महाराज एवं नागाबेरी के महंत 1008 बजरंगदास महाराज के सानिध्य में हाेगा जिसमें विभिन्न भजन कलाकारों की ओर से धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही नृत्य कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। भजन संध्या में भजन कलाकारों के रूप में श्री राजपुराेहित जालाेर, किशोर पालीवाल, दीपक राठौड़ मुण्डारा, हजारीमल किरवा, मनीष रावल, दलपत चौहान, कन्हैयालाल प्रजापत तथा झमकता देवी गेहलोत सहित कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं नृत्य कलाकारों में लवली सिंह राजपुरोहित, भाविका चौधरी, मुकेश काेटा-बुंदी, देव बाड़मेर, मुकेश माेकलसर, प्रवीण आना और छाेटु सहित कलाकार शामिल होंगे।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या में भाग लेने और धार्मिक कार्यक्रम का लाभ लेने का आह्वान किया है।
