दिव्यांगजन कार्मिको को रिव्यु डीपीसी करके लाभ दिया जाये

Spread the love

शिवगंज / राज्य के सभी श्रेणी के दिव्यांगजन कार्मिको को शिक्षा विभाग में पदोन्नति में आरक्षण का काल्पनिक लाभ देकर के रिव्यू डीपीसी की माँग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने राज्य के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूली शिक्षा), शिक्षा निदेशक मा०शि० एवं शिक्षा निदेशक प्रा.शि. बीकानेर को ज्ञापन भेजकर कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के आदेश की पालना अक्षरशः सुनिश्चित करवाने की वकालत की है

संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि शासन सचिव कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार ने परिपत्र जारी करके राज्य के दिव्यांगजन कार्मिकों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ काल्पनिक 30 जून 2016 से देकर के 4 प्रतिशत आरक्षण का काल्पनिक लाभ दिये जाने का प्रावधान किया गया है सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अधिसूचना 18 अगस्त 2026 का प्रकाशन राजस्थान के राजपत्र में 20 अगस्त 2026 को हुआ है जिसके अनुसार संशोधन कर सेवाओं में कार्यरत दिव्यांगजन कार्मिको को 30 जून 2016 के बाद किसी भी दिनांक से पदोन्नति के लिए पात्र और उपयुक्त पाए जाते है तो उन्हें पदोन्नति में आरक्षण का लाभ उस तिथि से दिया जायेगा जिस तिथि से वे पदोन्न‌ति के लिए पात्र हो जाते है, ऐसी पदोन्नति तिथि 30 जून 2016 से लेकर के कार्मिक के द्वारा वास्तविक रूप से पद संभालने तक केवल काल्पनिक आधार पर होगी और पदोन्नति पदोन्नति का वास्तविक वित्तीय लाभ कार्मिकों को उस तिथि से मिलेगा, जिस तिथि को वे वास्तविक रूप से पदोन्नत पद का कार्यभार संभालेंगे। पद संभालने के बीच अलग ग्रेड के अधिकारियों की आपसी वरिष्ठता पर असर पड़ सकता है इस वजह से सरकार ने समायोजन के लिए छाया पद सृजित करके लाभ दिये जावे इनकी वजह से पदोन्नति प्राप्त कार्मिको को किसी भी स्थिति में पदानवत नहीं किया जाये इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्णय को अविलम्ब अमल में लाया जाये। गहलोत ने दिव्यांगजन कार्मिकों को 30 जून 2016 से काल्पनिक आधार पर लाभ रिव्यू डीपीसी करके किये जाने की संगठन पुरजोर माँग करता है

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *