श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर होगी बाल गोपाल झांकी

Spread the love

शिवगंज / हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति गौशाला शिवगंज में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से आयोजन पूरक मनाया जाएगा। गौशाला के मंत्री डॉ रवि शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 3 सितंबर 2026 गुरुवार रात्रि 8:00 बजे से बाल गोपाल झांकी होगी जिसमें 3 वर्ष से 8 वर्ष तक के बालक बालिकाएं श्री कृष्ण राधा और अन्य देवी देवताओं का स्वांग रचा के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संस्था की तरफ से सभी को पारितोषिक दिया जाएगा ।दूसरे दिन 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को रात्रि 8:00 बजे से कृष्ण मंदिर में महिला मंडल द्वारा भजन संध्या रहेगी भजन संध्या के अंतर्गत विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी। रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी भक्तों को पंजीरी और चरणामृत का प्रसाद वितरित किया जाएगा ।तीसरे दिन सुबह 9:00 बजे श्री कृष्ण भगवान की महा आरती होगी और छप्पन भोग झांकी का प्रसाद लगाया जाएगा ।इस अवसर पर सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया जाएगा ।संस्था के सदस्य जन्माष्टमी उत्सव मनाने हेतु तैयारी मे जुटे हैं। पूरे मंदिर परिसर को रंग रोगन से नया किया गया है लाइट रोशनी और सजावट का काम भी प्रगति पर है । संस्था अध्यक्ष बाबूलाल परिहार ने आयोजन मे भाग लेने का निवेदन किया है।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *