शिवगंज- महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में मातुश्री चम्पाबाई चुन्नीलाल मंडलेशा परिवार की तरफ से णमोकार फाउंडेशन संस्थापक बड़गांव के अशोक मेहता के आतिथ्य में आयोजित समारोह में स्कूल में दो बेन्स व रिसाइकल्स कचरा पात्र दी गई तथा छात्र-छात्राओं को केनवास की थैलियाँ बांटकर के स्वच्छ,हरित क्रान्ति की और अग्रसर होकर बिमारी भगाओ पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ । णमोकार फाउन्डेशन संस्थापक अशोक मेहता ने बच्चों को संदेश दिया कि पर्यावरण सुरक्षित व स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर व उसकी रक्षा किया जा सकता है। बच्चों को जागरूक होने की आवश्यकता जताई । केनवास व कपड़े की थैली प्रयोग पर जोर दिया। शारीरिक शिक्षक व शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने बच्चो को प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग करने से शरीर व भूमि को होने वाले दुष्प्रभाव की जनकारी दी। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को लगभग 400 थैलियो का वितरण किया। हरीश राठी महावीर हाँस्पीटल के प्रतिनिधि ने सक्रमण से बचाव के उपाय बतायें साथ ही पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने सभी समारोह में पेड़ को लगाने की प्रेरणा पर्यावरण के लिए अच्छा संदेश है। नगरपालिका के प्रतिनिधि भूपेन्द्र शर्मा ने सुखे व गीले कचरे की जानकारी देकर कचरे को कचरा पात्र में डालने की जानकारी ने साथ ही सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ का संदेश दिया।

इस अवसर पर लगभग 20 बड़े कचरा पात्र शिवगंज शहर के लिए दो बेन्स,टी गार्ड के साथ फाउण्डेशन के संस्थापक अशोक मेहता द्वारा पेड़ लगाये गये। विद्यालय द्वारा मेहता का माल्यार्पण से स्वागत सत्कार किया । इस अवसर कार्यवाहक संस्थाप्रधान भंवरलाल हिन्डोनिया ने धन्यवाद दिया। समारोह में कानाराम मेवाड़ा,कल्पेश कुमार भाटी,हेमाराम देवासी,रितिक दत्ता,दलपत मारु,मोहनलाल मेघवाल सहित अनेक साथी उपस्थित थे।
