शिवगंज:-राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) ने राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा राजेश यादव,शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को ज्ञापन भेजकर के शाला दर्पण पोर्टल पर प्रपत्र 10 भरने की तिथि 20 जुलाई से आगे बढ़ाकर के 15 अगस्त तक सूचना अपलोड करने की छुट प्रदान किये जाने की मांग की।संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रपत्र 10 प्रतिवर्ष अनिवार्य रूप से शिक्षकों से भरवाया जाता है जिसमे प्रत्येक शिक्षको की सम्पूर्ण सेवा सम्बन्धित ब्यौरा व रिकार्ड होता है जिसे राज्य के शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रत्येक संवर्ग के शिक्षकों को भरना पड़ता है। इसे भरने की पहले डेट 10 जुलाई रखी लेकिन बाद में संशोधन 20 जुलाई कर दिया। इसके बावजूद पपत्र 10 शिक्षकों द्वारा नही भरने के पीछे प्रमुख कारण शाला दर्पण पोर्टल कछुआ चाल चलने व सुबह 7 बजे से 2 बजे तक पोर्टल पर आनलाईन प्रपत्र नहीं भरने की चेतावनी से राज्यभर के सैकड़ों शिक्षक समय पर सूचना अपलोड नहीं कर पा रहे है। सूचना सहज व सरल रूप से प्रत्येक कार्मिक भर सके। इसके लिए पोर्टल अपग्रेड कर पुरे दिन के लिए भरने की छुट 15 अगस्त तक बढ़ाई जाये। जिससे शिक्षकों को सूचना भरने में सुविधा प्रदान हो सके।
