शिवगंज-महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवगंज के भामाशाह सेठ हरकचन्द रूपचंद खीचा फाउण्डेसन के चेयरमैन अशोक खीचा व भामाशाह प्रेरक के रूप में शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत को सोमवार को बिड़ला सभागार जयपुर में उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द्र बैरवा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव स्कूली शिक्षा राजेश यादव निदेशक मा.शि बीकानेर सीताराम जाट की उपस्थिति में भामाशाह व प्रेरक सम्मान से नवाजा गया।
शिवगंज शहर की प्रमुख स्कूल में लम्बे समय से विद्यालय निर्माण,रिपेयरिंग,फर्निचर,टेबल,कुर्सी विद्यालय का रंग-रोगन सहित विभिन्न गतिविधियों में भौतिक संसाधनो को विद्यालय हित में देना समाज का सबसे श्रेष्ठ काम है जो खीचा परिवार द्वारा किया जा रहा है। भामाशाह प्रेरक के रूप में शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत की प्रेरणा रंग लाई क्योंकि समाज में भामाशाह और शिक्षक की जोड़ी मिल जाये तो विद्यालय की कायाकल्प हो जाये। इसी तरह का खीचा फाउण्डेशन ने उदाहरण प्रस्तुत कर विद्यालय विकास को श्रेष्ठ माना है। सम्मान से शिक्षकों व फाउण्डेशन ने खुशी जताई।
