पूर्णिमा पर जीव सेवा का संदेश, पशु-पक्षियों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण

Spread the love

शिवगंज। पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवगंज स्थित कांम्बेश्वर महादेव परिसर में श्री गोकुल मित्र मण्डल की ओर से जीव दया एवं पशु-पक्षियों की सेवा को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय संस्कृति में पूर्णिमा का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन दान, सेवा और परोपकार के कार्य अत्यंत पुण्यदायी माने जाते हैं। इसी भावना को साकार करते हुए मण्डल के सदस्यों ने मूक प्राणियों की सेवा कर समाज को संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

मण्डल के संस्थापक गोविंद माली एवं अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पशु-पक्षियों के लिए 200 किलो आलू, 115 किलो फल, पक्षियों के लिए 250 किलो मक्खी बाजरा तथा गोवंश के लिए हरा चारा वितरित किया गया। यह समस्त खाद्य सामग्री निर्जला एकादशी पर आयोजित भजन संध्या के दौरान प्राप्त सहयोग से एकत्रित की गई थी। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पशु-पक्षियों के लिए भोजन एवं चारे की व्यवस्था की तथा आमजन से भी अपने आसपास रहने वाले मूक प्राणियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी और चारे की व्यवस्था करने की अपील की।

मण्डल संस्थापक गोविंद माली ने कहा कि जीव सेवा मानव जीवन का सर्वोच्च धर्म है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार पशु-पक्षियों की सेवा का संकल्प ले, तो अनेक मूक प्राणियों को भूख और प्यास से बचाया जा सकता है। अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में करुणा, दया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षियों का संरक्षण प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, मंत्री कल्पेश परिहार, भगवानरामजी, संजय सुथार, सुरेश जी सोनी, लक्ष्मण मीणा, विकी परमार, श्रवण प्रजापत, फुलारामजी गहलोत, भंवर बोराना, मनीष माली, शंकर बंगाली, राजेश बारोट, जीतू माली, भंवरजी माली, राकेश कुमार, प्रतीक बारोट, हर्षित बारोट तथा राजू बारोट,भागु देवी,सोनु देवी,सहित बड़ी संख्या में मण्डल के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने जीव दया, पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *