शिवगंज-राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) का प्रदेश महासमिति अधिवेशन 5 जुलाई(रविवार) 2026 को स्वदर्शन हॉल मान सरोवर ब्रह्मकुमारी संस्था आबुरोड़ में होगा जिसमें राज्य भर के सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधि अधिवेशन में शिरकत करेंगे।
अधिवेशन संयोजक एवं शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि दो संगठनों का एकीकरण के बाद संयुक्त समन्वय समिति का गठन कर प्रदेश महासमिति में प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन व शपथ ग्रहण होगा साथ ही शिक्षकों की सेवारत समस्या एवं वेतन विसंगतियों के लिए भी प्रस्ताव तैयार होगे। वर्तमान में राज्य की शैक्षिक हालातों पर विस्तार से विचार विमर्श होगा। राज्य भर के शिक्षक नेताओं का सिरोही जिले में जमावड़ा इस बात का द्योतक हैं कि शिक्षा के व्यवस्था की दिशा व दशा तय की जायेगी। वर्तमान सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी के बाबजूद शासन पदो की स्वीकृति एवं पदों को भरने के प्रति उदासीनता,शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्ण रूप से मुक्त कर शैक्षिक व्यवस्था बहाल करवाने,ईसीएस के नाम से सरकारी कर्मचारियों के लोन एरियर,समर्पित अवकाश सहित के भुगतान पर अघोषित रोक तुरन्त हटाने,आरजीएचएस इलाज निजी अस्पतालो में यथावत रखने,शिक्षकों के लिए स्थाई स्थानान्तरण नीति बनाकर सभी संवर्गों के लिए तबादला आवेदन के माध्यम से करवाने,पारस्परिक स्थानान्तरण के आवेदन सक्षम स्तर पर लेने की व्यवस्था लागू करवाकर राहत देने,आंठवा वेतन आयोग तय समय में लागू करवाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा होगी।
इस अवसर पर रमेश रांगी,किशोर कुमार,बीरजुसिंह चौधरी,गणेशराम गर्ग,हीरालाल मण्डावरिया,गुरूदीन वर्मा,रघुनाथ मीना भी उपस्थित थे।
