शिवगंज-पोषाहार योजना के अन्तर्गत गैस सिलेंडर वितरण में ओटीपी प्रणाली से उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रयास से अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिरोही, जिला रसद आधिकारी सिरोही, जिला शिक्षा अधिकारी(मुख्यालय) प्रा. शि. सिरोही ने विद्यालय के गैस कनेक्शन के लिए ओटीपी प्रणाली में छूट देने की मांग की है। संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिरोही व जिला शिक्षा अधिकारी(मुख्यालय) प्रा.शि. सिरोही के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी ने सेल्स अधिकारी गैस, आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल को संगठन के ज्ञापन पर लिखकर राजकीय विद्यालयों में ओटीपी की जटिल प्रकिया से पोषाहार में कई बार व्यवधान उत्पन्न होता है, इसलिए गैस कनेक्शन में सिलेंडर की आपूर्ति में ओटीपी व केवाईसी की समस्या से राज्य सरकार का मिड डे मिल में पोषाहार योजना प्रभावित नही हो, समय पर बच्चों को भोजन मिले, इसके लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने ओटीपी में छूट प्रदान करने की मांग का पत्र जारी कर कार्यवाही सुनिश्चित करवाने के निदेश दिये। अब देखना हैं कि प्रशासन शिक्षा विभाग व रसद विभाग की पहल से इसमें कितना सुधार होता है। संगठन ने प्रशासन, शिक्षा विभाग के पहल की सराहना की है।
Related Posts
Raging Rhino Slot machine game Wager Free with no Put
- a1khabarfast
- August 13, 2025
- 0
