लायन माधव दत्त दवे के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी घोषित 

Spread the love

शिवगंज। लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर की जनरल मीटिंग क्लब अध्यक्ष लायन दीपक बंसल की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ लायन एवं नॉमिनेशन कमेटी अध्यक्ष लायन नरेंद्र जैन द्वारा लायनवादी वर्ष 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी के नाम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में लायन माधव दत्त दवे को अध्यक्ष, लायन CA मुकेश परमार को सचिव, लायन अमित शर्मा को कोषाध्यक्ष, लायन योगेश पटवा, लायन दिलीप अग्रवाल एवं लायन योगेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, लायन रजत झंवर को संयुक्त सचिव, लायन हिम्मत भाटी को संयुक्त कोषाध्यक्ष, लायन अंकित अग्रवाल को टेल ट्विस्टर, लायन मोहित अग्रवाल को टेमर, लायन पंकज कुमार अग्रवाल को मेंबरशिप चेयरपर्सन, लायन डॉ. रवि शर्मा को क्लब प्रशासक, लायन योगेश पटवा को लीडरशिप चेयरपर्सन, लायन नरेंद्र जैन को सर्विस चेयरपर्सन, लायन दीपक बंसल को LCIF को-ऑर्डिनेटर एवं लायन महावीर सिंह को क्लब मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन चेयरपर्सन के रूप में मनोनीत किया गया।

बैठक में क्लब सचिव लायन योगेश पटवा ने मार्च एवं अप्रैल माह में क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। वहीं लायन पंकज अग्रवाल ने कोटा में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन एवं इंदौर में आयोजित मल्टीपल कन्वेंशन के अनुभव सदस्यों के साथ साझा किए। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि लायन माधव दत्त जी दवे के नेतृत्व में क्लब आगामी वर्ष में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सरोकारों के नए आयाम स्थापित करेगा।इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्यों, पूर्व पदाधिकारियों एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सदस्यों की उपस्थिति रही।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *