राजाराम मोहन राय की जयंती – ज्ञान और सुधार का उत्सव पुस्तकालय में मनाई जयंती 

Spread the love

शिवगंज। सुभाष नगर स्थित राजकीय सार्वजानिक पंचायत समिति पुस्तकालय में, समाज सुधारक एवं आधुनिक भारत के जनक माने जाने वाले राजा राममोहन राय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पुस्तकालय में संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में सेवा निवृत्त एसीटीओ एस पी शर्मा ने कहा कि राजा राममोहन राय ने भारतीय समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आधुनिक विचारों के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुस्तकालयाध्यक्ष सोमप्रसाद साहिल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि, सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना और ज्ञान के प्रसार को समाज की प्रगति का आधार बनाने वाले राजा राममोहन राय ने शिक्षा को समाज उत्थान का मुख्य कारक माना। उनके प्रयासों से लोगों में शिक्षा के प्रति नई चेतना का विकास हुआ।

इस अवसर पर पाठक राहुल देवासी ने कहा कि, भारतीय पूनर्जागरण में राय की अग्रणी भूमिका रही। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने पुस्तकालयों के महत्व से अवगत कराया तथा नियमित अध्ययन एवं पुस्तक पठन की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में उपस्थित पाठकों ने पुस्तकालयों को ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का केंद्र बताते हुए इनके संरक्षण एवं विकास का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुस्तकालय पाठक रमेश कुमार माली, नरेन्द्र नेतरा, विक्रम कुमार, कालू राम, लक्ष्मण कुमार, महेन्द्र डांगी आदि उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *