शिवगंज-सर हरकचंद रूपचन्द खीचा फाउण्डेशन के वरिष्ठ सदस्य व स्थानीय महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय विकास में अग्रणी रहने वाले दलपत खींचा का आकस्मिक निधन पर महात्मा गाँधी विद्यालय में अवकाश के बावजूद स्टाफ द्वारा दो मिनट का मौन रखकर के इनके परिवार को इस आघात को सहन करने की ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर इन्चार्ज शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत, वरिष्ठ अध्यापक महेन्द्र पाल परमार, भंवरलाल हिन्डोनिया, कूपाराम मीना, विनोद मीना, नितेश शर्मा, हिमांशु गहलोत, संदीप कुमार, आदेश, डॉ. दिनेश कुमार, गुलाबचन्द्र, प्रकाश गर्ग सहित समस्त स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजली।
भामाशाह खींचा परिवार के सदस्य का आकस्मिक स्वर्गवास पर मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
