भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का शीवगंज में भव्य स्वागत 

Spread the love

शिवगंज । भाजपा राजस्थान प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के दो दिवसीय सिरोही प्रवास के तहत आज शिवगंज नगर मंडल आगमन पर सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत किया गया!

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी द्वारा भाजपा परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती तारा भंडारी, मोडाराम परमार, हीरालाल परमार के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया गया! एवं हीरालाल परमार को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से वीडियो कॉल पर बात करवाई जिससे परमार खुशी से झूम उठा।

वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता और उनके प्रति सम्मान की भावना भाजपा के कार्यकर्ता-प्रधान परंपरा का प्रतिबिम्ब है। ऐसे कर्मयोगियों के समर्पण ने ही भाजपा को जनआस्था का मजबूत आधार प्रदान करते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित किया है।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान का प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का शिवगंज आगमन पर भाजपा नगर मंडल एवं शिवगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा  पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्रीमती तारा भंडारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी के निवास स्थान पर स्वागत सत्कार किया।

प्रदेश महामंत्री सैनी का सर्वप्रथम श्रीमती तारा भंडारी ने साफा पहनाकर स्वागत किया एवं प्रदेश महामंत्री सैनी द्वारा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती तारा भंडारी को शाल उड़ाकर स्वागत किया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी, मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौर ने सिरोही की प्रसिद्ध तलवार व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी देश में हुए विधानसभा चुनाव में चार में से तीन विधानसभा पर भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की तथा पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद भाजपा ने अपना परचम फहराया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हमारा सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी एवं नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व वाली पार्टी के कार्यकर्ता है तथा प्रदेश महामंत्री ने मंडल के दो वरिष्ठ कार्यकर्ता मोडाराम परमार, हीरालाल परमार के निवास स्थान पर जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत और सभी कार्यकर्ता सहित जाकर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा भाजपा वरिष्ठ जन हीरालाल परमार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस से वार्ता करवाई जिससे कार्यकर्ता परमार खुशी में झूम उठे। तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित एवं निष्ठा से कार्य करने के लिए कहा तथा यह भी कहा कि आगामी तारीख को नगर मंडल की बैठक बुलाकर सभी पुराने कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ व श्रेष्ठजन कार्यकर्ताओं से रूबरू मिलेंगे एवं आगामी पंचायत नगर पालिका के चुनाव में भाजपा का परचम फहराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को हर समय तैयार रहना चाहिए।

स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली,मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी, नरेश सिंधी, उपाध्यक्ष जितेंद्र कोठारी, रूपेश देवासी, वेनाराम प्रजापत, मंत्री अर्जुन गहलोत, मोहन मेघवाल, एडवोकेट लक्ष्मी नारायण गहलोत, पोसालिया मंडल अध्यक्ष प्रताप परमार,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाटी,मानक प्रजापत,अशोक कुमावत, मोहनलाल सोलंकी, लक्ष्मण परिहार,ओम प्रकाश परिहार, राजेंद्र पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके पश्चात भूपेंद्र सैनी का सिरोही जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी के शिवगंज निवास पर आगमन हुआ एवं सभी कार्यकर्ताओ के साथ भोजन किया!

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *