शिवगंज- राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिरोही राजेश गोयल को ज्ञापन देकर के जनगणना ड्यूटी में लगे प्रगणको को ब्लॉक आवंटन में जिलेभर में छोटे व बड़े ब्लॉको को लेकर विरोधाभास की स्थिति सुधारने,मिड डे मिल में कुक कम हेल्परों का अक्टूबर 2025 से बकाया मानदेय अविलम्ब दिलवाने, पोषाहार के लिए प्राप्त होने वाले गैस सिलेंडरों को ओटीपी प्रणाली से मुक्त करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपकर के कार्यवाही की मांग की है। संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि सिरोही जिले के शिवगंज पिण्डवाड़ा साहित जन्य ब्लॉक में शिक्षको को जनगणना 2026 के लिए प्रगणक बनाया है, लेकिन कई ब्लॉक 100 से अधिक घर वाले हैं, तो कई 300 के लगभग घर वाले प्रगणक होने से दोनो में विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके लिए अधिक व बड़े ब्लॉक वाले प्रगणक के साध अतिरिक्त प्रगणक या अतिरिक्त मानदेय की व्यवस्था करने, मिड डे मिल में कुक कम हेल्परो का मानदेय पीछले सात माह से लम्बित है। अग्रीम मानदेय देने की व्यवस्था अविलम्ब करवाने पोषाहार योजना अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों को प्राप्त होने वाल गैस सिलेंडरों को ओटीपी प्रणाली की जटिल प्रक्रिया से मुक्त करवाने, गैस सिलेंडर आपूर्ति वाहन माह में चार बार में ही आता है, जिससे आवश्यकता के समय गैस उपलब्ध नही हो पाता है, जिसके नाम पर परिवार में गैस कनेक्शन नही हैं तभी ओटीपी प्राप्त होती है। इससे पोषाहार प्रभारी को अन्य कर्मचारी पर निर्भर रहना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण ओटीपी प्राप्त होने में अनावश्यक विलम्ब किया जाता है, साथ ही मासिक निधारित सिलेंडर संख्या भी बढ़ाई जाये। इस प्रकरण को लेकर जिला रसद अधिकारी सिरोही जगदीश कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय(प्रा.शि.) सिरोही को भी ज्ञापन देकर अविलम्ब समस्याओ के समाधान की मांग की। जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश गोयल ने कहा कि प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षक कान्तिलाल मीणा,रमेश रांगी,जोराराम,मनोहर सिंह चौहान,देशाराम मीणा,रतीलाल मीणा, धर्मेन्द्र खत्री,रघुनाथ मीना,सुरेश वसेटा,गुरुदीन वर्मा,कुपाराम मीणा,सत्येन्द्र सिंह राठौड़,बीरजु चौधरी,किशोर कुमार,मनोज शर्मा,हुसैन कायमखानी,गणेशराम,बलवन्त सिंह राठोड,दिनेश मीणा,अशोक मालवीय,भैरूलाल वर्मा,भंवरलाल हिण्डोलिया,रमेश अगलेसा,जलालुद्दीन सहित सैकड़ो संख्या में शिक्षक व कर्मचारी नेता उपस्थित थे।
कुक कम हेल्परों का 7 माह से बकाया मानदेय व पोषावर में गैस सिलेंडर को ओटीपी प्रणाली से मुक्त की जाये
