आरजीएचएस से इलाज बन्द के विरोध में 12 मई को प्रदर्शन

Spread the love

शिवगंज- अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने आरजीएचएस योजना में उपचार बंद होने के विरोध में राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत 12 मई को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया हैं कि चिकित्सा विभाग की प्रशासनिक विफलता के कारण राज्यभर में 25 मार्च से आरजीएचएस में दवाइ‌यों और 14 अप्रैल से सम्पूर्ण उपचार बंद है जिससे प्रदेश के हजारों कर्मचारी इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। कर्मचारी का लगभग 300 करोड़ रूपये उनकी जेब से इलाज के नाम पर लग गया है। सरकार व कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण योजना पर गम्भीर नही दिखना व इस योजना में बार-बार अवरोध उत्पन्न होना शासकीय विफलता को प्रमाणित करता है। विगत तीन वर्षों में शनिवार व रविवार राजकीय अवकाश होने के बावजूद कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। महासंघ की महासमिति ने निर्णय लिया है कि कर्मचारियों को अवकाश नही मिलने के विरोध में 9 मई से शनिवार व रविवार और राजकीय अवकाश पर कर्मचारी कोई कार्य नही करने का निर्णय लिया है।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *