शिवगंज- संस्था प्रधानों द्वारा कई वर्षों से शिक्षा में प्रतिवर्ष दो अवकाश घोषित करने की परम्परा में कटौती करके एक अवकाश ही रखना न्यायोचित नहीं है। राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर के पुनर्विचार की माँग की हैं।
संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि लम्बे समय से प्रधानाध्यापक/संस्था प्रधान द्वारा दो अवकाश शिक्षा विभाग के सत्र के दौरान प्रतिवर्ष करने का प्रावधान बना हुआ था लेकिन वर्षों से चले आ रहे दो अवकाश के स्थान पर एक अवकाश में कटौती करके अब संस्था प्रधान द्वारा केवल एक अवकाश ही रखने का अधिकार रहेगा। अचानक सरकार द्वारा एक अवकाश में कटौति करने से शिक्षकों में व्यापक स्तर पर नाराजगी स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगी। हाल ही में संगठन द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में शिक्षकों ने संस्था प्रधानों के अवकाश में एक दिन की कटौती से शिक्षक समुदाय सरकार की इस कटौती पर खासे नाराज नजर आ रहे है। समय रहते एक दिन की कटौती वापस लेकर के शिक्षकों में व्याप्त असंतोष दूर किया जाये। संगठन ने राज्य सरकार से पुनः संस्था प्रधानों के दो दिन का अवकाश घोषित करने का पुनःअधिकार देकर के शिक्षक हित में फैसला लिया जाये।
