डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Spread the love

 

शिवगंज। रेकिट एवं ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वावधान में डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, छावनी , शिवगंज में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में शिवगंज ब्लॉक के 20 विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया। उदयपुर से ममता संस्था की जोनल समन्वयक पूजा गुप्ता एवं जयपुर से पवन टेलर ने शिक्षकों को स्वच्छता की अच्छी आदतों तथा उन्हें बच्चों के दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों को स्वच्छता मॉड्यूल की जानकारी भी दी गई, ताकि वे विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जब्बर सिंह राव, CBEO के उद्बोधन से हुई। इस दौरान सभी शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अंत में ब्लॉक समन्वयक दिनेश गर्ग ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *