70 वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस का डिफेन्स स्कूल मे हुआ शुभारम्भ

Spread the love

शिवगंज / स्थानीय विद्यालय मॉडर्न डिफेंस स्कूल शिवगंज में आज जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवगंज श्री जब्बर सिंह राव थे। अध्यक्षता श्री अशोक परमार पीईईओ प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुधीर जैन समाजसेवी रहे। कार्यक्रम संयोजक श्री प्रताप राम ने खेल परिचय देते हुए बताया की प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों के 166 प्रतियोगियों ने भाग लिया है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत सत्कार माला एवं साफा पहनाकर किया गया। सरस्वती वंदना उपरांत कार्यक्रम की विधि अनुसार शुरुआत हुई। मार्च पास्ट में विद्यालय के बैंड टीम ने शानदार अगवाई करते हुए तालिया बटोरी। विद्यालय की छात्रा राबिया खातून ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। अतिथियों द्वारा निर्णायक मंडल, दल प्रभारियों एवं खिलाड़ियों के परिचय उपरांत झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। संस्था निदेशक श्री नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने अपने उद्बोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनेक उदाहरणों द्वारा खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया एवं इसे मैत्री भाव पैदा करने वाला बताया। मुख्य अतिथि श्री जब्बर सिंह राव ने खेल को खेल की भावना के साथ खेलने हेतु अनुरोध किया एवं बताया कि यह खेल व्यक्ति को संयम सिखाता है एवं जीवन में आने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयार करते हैं। स्कूली छात्राओं द्वारा बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सेजल एवं ग्रुप द्वारा घूमर नृत्य, सानवी, मीना एवं ग्रुप द्वारा देश मेरा गीत पर नृत्य एवं हॉस्टल के विद्यार्थियों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। उद्घाटन मैच मॉडर्न डिफेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिवगंज एवं बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज के बीच खेला गया जिसमें मॉडर्न डिफेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजेता रहा। आज के अन्य मैचो मे 17 वर्ष मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवेरा, नया सानवाड़ा, लक्ष्मीपत सिंघानिया जे के पुरम, पीएम श्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही विजेता रही वही 19 वर्ष मे नया सानवाड़ा, रा. उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवेरा ने जीता, दलीय प्रतिस्पर्धा मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नया सानवाड़ा जिला स्तर पर 19 वर्ष मे प्रथम स्थान पर रही। संस्था निदेशक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद अर्पित किया

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *