शिवगंज। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सेवा कार्य कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए कार्यकर्ताओं को आगाह किया ।
मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह स्थानीय गौशाला में गायों को हर-चाल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया गया ।
इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत, राकेश सोनी, मनीष सर्राफ, रूपेश देवासी, महामंत्री कुंदनमल राठी, मंत्री मोहन मेघवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाटी, ठाकुर प्रसाद, पूर्व पार्षद शेषमल गर्ग, हितेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे
