स्वर्गीय महेंद्र कुमार की स्मृति में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास को मिनी वाटर प्यूरिफायर युक्त इनबिल्ट फ्रिज भेंट

Spread the love

शिवगंज। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास टाइप-4 में स्वर्गीय श्री महेंद्र कुमार पुत्र श्री छोगाराम जी घांची की स्मृति में उनके परिवार द्वारा छात्राओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिनी वाटर प्यूरिफायर युक्त इनबिल्ट फ्रिज भेंट किया गया।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री महेंद्र कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती इंद्रा विद्यालय में ICT लैब प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्हींकी प्रेरणा से उनके परिवार द्वारा छात्रावास की बालिकाओं के हित में किया गया यह सहयोग सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। इस अवसर पर छात्रावास अध्यक्षा सुश्री संगीता एवं श्रीमती कृष्णा ने छात्राओं को इस सुविधा से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस उपकरण से छात्राओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन में सुविधा होगी। प्राचार्य श्री हनवंत सिंह महेचा ने स्वर्गीय महेंद्र कुमार के परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं के लिए किया गया यह सहयोग समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस अवसर पर छात्रावास प्रभारी श्रीमती निधि सिंह डाबी सहित छात्रावास की छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *