पेंशनरों ने गहलोत का अभिनंदन किया

Spread the love

शिवगंज 11 जुलाई,,,शिक्षा क्षेत्र में राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, शिवगंज में भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण, निर्मित भवन में अन्य भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु भामाशाह खींचा परिवार को प्रेरित कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में दिए गए उत्कृष्ट योगदान हेतु राज्य सरकार द्वारा भामाशाह सम्मान समारोह 2026 में धर्मेन्द्र गहलोत, शारीरिक शिक्षक, राजकीय महात्मा गांधी स्कूल शिवगंज को भामाशाह प्रेरक के रूप में राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर पेंशन समाज शिवगंज द्वारा स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

पेंशन समाज शिवगंज के अध्यक्ष रघुनाथ मीना ने साफा, मोहनलाल सोनी संरक्षक, विजय सिंह गहलोत वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भूराराम माधव कोषाध्यक्ष ने माल्यार्पण व जयसिंह राठौड़ सचिव ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनन्दन किया गया । इस अवसर पर देवकिशन अरोड़ा, मूलाराम घांची,शरद चौहान,बिशनलाल वर्मा, गणेश पारंगी, मनोहर दाना, रूपाराम मीणा, दलपतसिंह इंदा, चम्पालाल खंडेलवाल, अब्दुल लतीफ़,मुराद अली, भंवरलाल राठौड़, जयन्तिलाल बाघेला,वनाराम परिहार,केशरसिह देवडा, पुनाराम मीना, जोरावर सिंह राठौड़ सहित कई पेंशनर उपस्थित थे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *