शिवगंज- राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित होने पर धर्मेन्द्र गहलोत का माली समाज शिवगंज व महात्मा गाँधी स्कूल गोकुलवाड़ी के स्टाफ द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर अभिनन्दन किया गया।
राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तर पर भामाशाह प्रेरक सम्मान प्राप्त कर धर्मेन्द्र गहलोत ने सिरोही जिले को गौरान्वित किया हैं। एक बार राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2023 व राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान 2023 प्राप्त करने के बाद तिसरी बार राज्य स्तर पर उप मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री,अतिरिक्त मुख्य सचिव(स्कूल शिक्षा),शिक्षा निदेशक की उपस्थिति में 29 जून 2026 को जयपुर में भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित करने पर माली समाज शिवगंज के पदाधिकारी व महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय गोकुलवाड़ी के समस्त स्टाफ ने भी अभिनन्दन कर शुभकामना दी। इस अवसर पर शंकरलाल परिहार अध्यक्ष,मंत्री मोहनलाल गहलोत,पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल सुंदेशा,मांगीलाल टांक, नारायण लाल परिहार,अमृतलाल टांक,गणेशराम भाटी के अलावा मदन सिंह देवड़ा,अशोक कुमार,वर्षा मीना,अनिता कुमारी जाखड़,रसना,हिम्मत सिंह देवड़ा,अभिमन्यु सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।
