लायन्स क्लब शिवगंज–सुमेरपुर की प्रेरणा से स्वर्गीय नन्दाबाई छगनलालजी सांकरिया परिवार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोयला को भेंट किया वॉटर कूलर

Spread the love

शिवगंज। लायन्स क्लब शिवगंज–सुमेरपुर की प्रेरणा से स्वर्गीय नन्दाबाई छगनलालजी सांकरिया परिवार, शिवगंज–अहमदाबाद के सौजन्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोयला में विद्यार्थियों के लिए वॉटर कूलर भेंट किया गया। इस सेवा कार्य से विद्यालय के विद्यार्थियों को वर्षभर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम में आयोजित लोकार्पण समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जबर सिंह चौहान ने भामाशाह परिवार एवं लायन्स क्लब शिवगंज–सुमेरपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित में मिला यह वॉटर कूलर विद्यालय के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि समाज के भामाशाहों एवं सेवा संगठनों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर लायन नरेन्द्र जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब शिवगंज–सुमेरपुर समाज के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर जनकल्याणकारी कार्य करता आ रहा है और भविष्य में भी इसी सेवा भावना के साथ कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में क्लब प्रशासक डॉ. रवि शर्मा, सचिव सीए मुकेश परमार, कोषाध्यक्ष लायन अमित शर्मा, कार्यक्रम संयोजक लायन नरेन्द्र जैन सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य जबर सिंह चौहान, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *