शिवगंज-राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव(स्कूल शिक्षा) को ज्ञापन भेजकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा छात्र-छात्राओं के दसवी व बारहवी बोर्ड परीक्षा शुल्क में 600 के स्थान पर 850 रुपये परीक्षा शुल्क किये जाने पर कडा ऐतराज जताते हुए मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की माँग की है।
संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने ज्ञापन में बताया है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा परीक्षा शुल्क में 600 रुपये के स्थान पर 42 प्रतिशत की वृद्धि कर 850 रूपये 10 वीं एवं 12 वीं के बच्चों के इए परीक्षा शुल्क की गई जो सीधे तौर पर नौजवानों की जेब पर डाका डाला गया है। इस तरह बेताहसा शुल्क वृद्धि से शिक्षक,अभिभावक व शिक्षार्थी विरोधी निर्णय कहने में कतई अतिशियोक्ति नहीं हैं। सरकार का छात्र हित में सकारात्मक दृष्टिकोण रहना चाहिए लेकिन बड़े खेद का विषय है। सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर शुल्क वृद्धि को स्थगित किये जाने की मांग की ।
