46 वर्ष पूर्व के मानचित्र खीचा परिवार पुन तैयार करवायेगा

Spread the love

शिवगंज – महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय शिवगंज में दिवार पर संसार व भारत के 46 वर्ष पूर्व बनाये गये मानचित्र को सेठ हरकचंद रूपचंद खीचा फाउण्डेशन ने पुनः बनाने की घोषणा की जिसका काम शीघ्र पुरा कराया जायेगा।

कार्यवाहक संस्था प्रधान धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि खीचा परिवार द्वारा पुराना भवन 1943 में बनकर तैयार हुआ । स्कूल भवन के साईड में 46 वर्ष पूर्व प्रधानाचार्य कान्तिलाल नेपालिया के कार्यकाल में संसार व भारत का मानचित्र 21 फरवरी 1980 में चित्रकला के शिक्षक रूस्तम अली की देखरेख में बना जो वर्तमान में बरसात व धुप के कारण खुर्द-बुर्द व डल हो गया है जिस पर विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाह खीचा परिवार को प्रस्ताव देने पर तत्काल अशोक खीचा,ललीत खीचा,पुनित खीचा,राहुल खींचा,छगनलाल भाटी, भंवर लाल हिंडोनिया की उपस्थिति में प्रस्ताव स्वीकार कर अनुमानित 50 हजार रूपये की लागत से संसार व भारत के मानचित्र का निर्माण खींचा परिवार द्वारा शीघ्र काम पूरा करवाया जायेगा।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *