15 दिन का सफर यादगार बना, छात्राओं ने साझा किए अनुभव, भावुक माहौल में हुआ समाज सेवा शिविर का समापन

Spread the love

शिवगंज। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवगंज में आयोजित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का समापन समारोह उत्साह, उमंग और भावनात्मक पलों के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं धूप प्रज्वलित कर किया गया।

योग इंस्ट्रक्टर **प्रियंका शर्मा**, ब्यूटी एंड मेकअप आर्टिस्ट **किरणदीप कौर**, हार्टफुलनेस से **सीए चेतन अरोड़ा** एवं **प्रवीण सुथार**, पर्यावरण प्रेमी **ओम कुमावत** तथा सेवानिवृत्त वनपाल **पन्नालाल जी** ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य **हनवंत सिंह महेचा** के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में शिविर प्रभारी **श्रीमती निधि सिंह डाबी** एवं स्टाफ साथी **अनीता मीणा** की सक्रिय भूमिका रही।

समापन अवसर पर छात्राओं ने पूरे 15 दिनों के अनुभवों को बड़े उत्साह और भावुकता के साथ साझा किया। किसी ने शिविर को जीवन का सबसे यादगार अनुभव बताया तो किसी ने स्वयं में आए सकारात्मक बदलावों को व्यक्त किया। कई छात्राओं की आँखें नम हो उठीं और पूरा वातावरण तालियों की गूंज से भर गया।

उपप्राचार्या **दीपा हरवानी** की ओर से सभी के लिए विशेष बादाम शेक की व्यवस्था की गई। विद्यालय परिवार ने कृतज्ञता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। प्रेरणा, संस्कार, सेवा और आत्मीयता से परिपूर्ण इस समापन समारोह ने छात्राओं के मन में अविस्मरणीय यादें छोड़ दीं।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *