पुस्तकालय पाठकों को किए परिंडे वितरित  गौरेया मित्र बनाओ महाअभियान के तहत हुआ आयोजन

Spread the love

शिवगंज। सुभाष नगर स्थित राजकीय सार्वजनिक पंचायत समिति पुस्तकालय में एक ‘व्यक्ति एक पौधा मिशन’ राजस्थान द्वारा गौरेया पक्षी मित्र बनाओ महाअभियान के तहत सोमवार को परींडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुस्तकालयाध्यक्ष सोमप्रसाद साहिल से प्राप्त जानकारी पुस्तकालय पाठकों 21 को परिंडे वितरित किए गए। साहिल ने पाठकों को अपने घर की बालकनी में परिंडा लगाकर, उसे रोज पानी से भरने का आह्वान किया। सीए चेतन अरोड़ा ने गौरेया पक्षी मित्र महाअभियान मे जुड़ने की अपील की। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत गांव- गांव जाकर युवाओं को गौरेया बचाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कुमावत ने सभी पाठकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुस्तकालय पाठक राजेश कुमार मालवीय, पूरण कुमावत, कपिल मीणा, आकाश कुडेशा, अर्जुन परारिया, सागर छीपा, नारायण मीणा, राहुल देवासी, गणपत कुमावत, प्रशिक गजभिए, दशरथ भारती, हिम्मत राम सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *