शिवगंज: भीषण गर्मी के मध्यनजर बच्चों के चार मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के लिए राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने जिला कलेक्टर सिरोही रोहिताश्व सिंह तोमर से पुरजोर शब्दों में मांग की।
संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने जिला कलेक्टर सिरोही तोमर से आग्रह किया है कि सरकारी स्कूल में भीषण गर्मी में बच्चों को फर्श पर बैठाकर के अध्ययन करवाया जा रहा हैं न तो की ठण्डे पानी की व्यवस्था सरकारी स्कूलों में हैं और न ही बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, कई जगह तो पेडो के नीचे बैठकर भी अध्ययन शिक्षकों को करवाना पड़ता है। जिला कलेक्टर सिरोही द्वारा स्कूलों का समय परिर्वतन करने से थोड़ी राहत मिली हैं लेकिन भीषण गर्मी में बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योकि ग्रामीण परिवेश के बच्चे सरकारी स्कूल में दूर दराज से पैदल चलकर आते हैं, कई बच्चे तो ग्रामीण क्षेत्र में बीना चप्पल भी देखकर के आँख भर जाती है इसलिए अत्यधिक गर्मी पड़ने पर छात्रों के हित में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा ही एक ठोस विकल्प है। जिला कलेक्टर तोमर ने संगठन से कहा कि अभी तापमान ठीक है, बढते ही दुसरी बार समय परिवर्तन नही करके अवकाश की घोषणा कर देगे। इस अवसर पर शिक्षक नेता धर्मेन्द्र खत्री, जलालुद्दीन भी साथ थे।
