शिवगंज। राजस्थान शिक्षा परिषद, जयपुर की उपनिदेशक सविता सामरिया ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज के केजीबीवी टाइप-4 का निरीक्षण कर छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास प्रभारी निधि सिंह डाबी, प्रशासनिक अधिकारी राजेश टावरी तथा हॉस्टल स्टाफ संगीता एवं कृष्णा उपस्थित रहे।उपनिदेशक सुनीता सामरिया ने छात्रावास में उपलब्ध सभी उपकरणों, सामग्री एवं आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं, भोजन, आवास एवं अध्ययन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा।उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को छात्राओं की सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं के सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय वातावरण को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।
