शिवगंज-राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उप-मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन भेजकर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग सिरोही में उपनिदेशक का पद पुनः स्वीकृत एवं पदस्थापन करवाने की माँग की।संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कार्यालय में समस्त जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के राज्य बीमा प्रावधायी निधि योजना,एनपीएस,जीपीएफ -2004,साधारण बीमा योजना से सम्बंधित समस्त कार्यों का सम्पादन इस कार्यालय द्वारा किया जाता है। वर्तमान में कार्यालयध्यक्ष के रूप में सहायक निदेशक कार्यरत है लेकिन लोन,क्लेम आदि कार्य वित्त से सम्बन्धित होते है, जिससे हर योजना की प्रभावी समय पर मोनिटरिंग नहीं हो पारी रही है। राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना, विश्वकर्मा पेन्शन योजना,मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओ का संचालन भी किया जाता हैं। आमजन से जुड़ी योजना होने से इस योजना की प्रभावी निरीक्षण एवं फिल्ड विजिट जरूरी होने के कारण सत्र-2013-14 में सिरोही में उपनिदेशक का पद स्वीकृत हो गया था, लेकिन उपनिदेशक का पदस्थापन नहीं हो पाया था। लेकिन राज्य सरकार द्वारा 15 अक्टूबर 2022 के द्वारा सिरोही में उपनिदेशक के स्वीकृत पद को जिला कार्यालय जोधपूर ग्रामीण में इस पद को स्थानांतरित कर दिया था, जो किसी भी स्थिति में न्यायोचित नहीं है। उपनिदेशक पद स्वीकृत करने के अभाव में कई योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है। इसलिए इस महत्वपूर्ण विभाग में राज्य सरकार को चाहिए कि सिरोही में उप निदेशक पद जनहित में पुनः स्वीकृत करवाकर पदस्थापन की कार्यवाही अमल में लाई जाये।
Related Posts
20 Awesome Sensuous Trial Play Free Position Video game
- a1khabarfast
- August 8, 2025
- 0
