शिवगंज/सेवा परमो धर्म संस्था द्वारा जागनाथ महादेव मन्दिर शिवगंज में आयोजित आँखों की निःशुल्क चिकित्सा का शिविर बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ सुबह आठ बजे से ही मरीजो का आना शुरू हो गया था लॉयन्स आई हॉस्पिटल रानी के विशेषज्ञ डॉक्टर बी एल नायक द्वारा कुल 285 मरीजो के आंखों की जाँच की गई और 55 मरीज ऑपरेशन के लिये चयनित किये गये जिनमें से 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिये रानी ले गये जहाँ इनका लैंस प्रत्यारोपण औपरेशन कर अगले दिन वापिस शिवगंज छोड़ा जायेगा चिकित्सा शिविर में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाह सज्जनराज मेहता परिवार का सेवा परमो धर्म संस्था द्वारा साफा शाल पुष्पाहार और मोमेन्टो द्वारा बहुमान किया गया।

लॉयन्स आई हॉस्पिटल रानी के प्रोजेक्ट चैयरमेन एडवोकेट घीसूलाल चौधरी अध्यक्ष कान्तिलाल और कोषाध्यक्ष पूनमिया डॉक्टर बी एल नायक और महेश राठौड़ को सेवा परमो धर्म संस्था द्वारा पुष्पाहार से सम्मानित किया गया शिविर में सेवा परमो धर्म संस्था के मदन सुन्देशा देवकिशन सोनी मदन परिहार राजेन्द्र मितल मंछाराम कुम्हार पुखराज जसाजी कमलेश गेहलोत दिनेश सुन्देशा पुखराज कुमावत कंचन परिहार सुकन्या गेहलोत और कोमल सोनी ने शिविर में उल्लेखनीय सेवाएं दी

इस अवसर पर भामाशाह परिवार के रतनदेवी गेमावत डॉक्टर सुनील गेमावत शशी गेमावत सारांश गेमावत एवं दिव्या गेमावत उपस्थित रहे सेवा परमो धर्म संस्था प्रमुख दूदाराम गेहलोत ने बताया कि ऑपरेशन के लिये रानी ले गये सभी मरीजो के रहने खाने की सारी व्यवस्था निःशुल्क होगी संस्था द्वारा अब तक आँखो की निःशुल्क चिकित्सा के कुल 12 शिविर सम्पन्न किये गये जिसके द्वारा कुल 371 मरीजौ के आँखौ के ऑपरेशन निःशुल्क किये गये संस्था द्वारा इसके अलावा गौसेवा पशुपक्षी सेवा कीड़ी नगरा गरीब सेवा बीमार की सेवा आदि आदि के कार्य वर्ष पर्यन्त किये जाते है आगामी 21 नवम्बर को एक गरीब कन्या के विवाह में सम्पूर्ण भोजन की व्यवस्था सेवा परमो धर्म संस्था द्वारा की जा रही है
