शिवगंज /नवरात्रि सेवा समिति महोत्सव गोकुलवाड़ी चौक में औद्योगिक क्षेत्र संस्थान के अध्यक्ष एवं नगरपालिका पार्षद दिनेश बिंदल के मुख्य आतिथ्य, भाजपा के नगर अध्यक्ष ताराराम कुमावत व राधेश्याम अग्रवाल के सानिध्य में फीता काट कर गरबे का उद्घाटन किया गया इस मौके पर बिंदल ने कहा कि नगर पालिका शहर की बेहतर व्यवस्था के लिए कृत संकल्प है किसी व्यक्ति को अपने काम के लिए भटकना न पड़े इसके पूरे प्रयास किए जाएंगे नगर अध्यक्ष ताराराम ने कहा कि यहां के गरबे पारंपरिक और अनुशासित है माली समाज अध्यक्ष शंकरलाल मंडोरा ने गरबों के आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ गहलोत एवं उनकी टीम की सराहना की जो निरंतर कई वर्षों से इस चौक में गरबे करवाते है आयोजन समिति की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शिरकत करने वाले सभी अतिथियों का साफा व माला से बहुमान किया गया इस कार्यक्रम में नारायण लाल परिहार,मांगीलाल गहलोत,मांगीलाल टांक , लक्ष्मण परिहार सहित कई प्रबुद्ध व्यक्ति एवं महिलाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मंडोरा ने किया यह सभी जानकारी नवरात्र महोत्सव सेवा समिति गोकुलवाड़ी के सचिव महेश टांक द्वारा बताई गई

