70 वी राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक

Spread the love

शिवगंज। आगामी राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवगंज में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नानीवाल ने की। बैठक में प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए समितियों के गठन की अनुशंसा की गई।

प्रतियोगिता को आकर्षक एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से भामाशाहों से संपर्क कर सहयोग प्राप्त करने तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने संबंधी विभिन्न सुझावों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित विद्यालयों एवं कार्मिकों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में एडीईओ ईश्वर लाल पुरोहित, सीबीईओ जब्बार सिंह राव, यूसीईईओ अशोक परमार, स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य हनवंत सिंह महेचा सहित शिवगंज ब्लॉक के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *