समालोचनात्मक चिंतन एवं जलवायु परिवर्तन पर प्रबल कार्यक्रम

Spread the love

शिवगंज। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत “समालोचनात्मक चिंतन और जलवायु परिवर्तन” विषय पर वार्ता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रबल कार्यक्रम के उद्देश्य, आवश्यकता एवं इसके माध्यम से विद्यार्थियों में विकसित की जाने वाली क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम प्रभारी निधि सिंह डाबी एवं मोहन भाटी ने छात्राओं को बताया कि प्रबल का उद्देश्य उनमें 21वीं सदी के आवश्यक कौशल, समालोचनात्मक चिंतन, समस्या समाधान एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है, ताकि वे बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। व्याख्याता जीव विज्ञान कुसुम सुथार ने समालोचनात्मक चिंतन एवम् जलवायु परिवर्तन के कारणों, उसके पर्यावरण एवं मानव जीवन पर प्रभाव तथा पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर जानकारी प्रदान की। प्राचार्य हनवंत सिंह महेचा ने छात्राओं को प्रबल गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया तथा इन गतिविधियों को विकसित भारत 2047 की संकल्पना से जोड़ते हुए कहा कि आज की छात्राओं में विकसित की जाने वाली रचनात्मक सोच, समस्या समाधान एवं निर्णय लेने की क्षमता भविष्य के सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *