शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। श्री वंश सुथार युवक समिति शिवगंज के सचिव ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि श्री वंश सुथार युवक समिति छात्रावास शिवगंज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें समाज बंधुओ एवं छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया ! अध्यक्ष जगदीश सुथार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, जो हमें दैनिक जीवन में उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजाद कराया। गोविंद सुथार,अशोक सुथार ने भी अपने विचार रखे! इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष फुटमल ,व्यवस्थापक राकेश ,रूपाराम ,कमलेश ,प्रवीण ,प्रकाश,नारायण , किशन, दलपेश के अलावा छात्र कमलेश,नारायण, चम्पत,सुरेश, लक्ष्मण,निकल, राहुल,नीतेश, खेताराम आदि उपस्थित थे।
