RCA एडहॉक कमेटी के पूर्व सदस्य व पाली जिला सचिव शेखावत पंहुचे शिवगंज पवेलियन

Spread the love

शिवगंज /पवेलियन मैदान शिवगंज मे चल रहे मयूर क्रिकेट अकेडमी शिवगंज व स्पार्टन अकेडमी सुमेरपुर के बीच चल रहे मैत्री मैच मे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन RCA एडहॉक कमेटी के पूर्व सदस्य व पाली जिला क्रिकेट संघ सचिव धर्मवीर सिंह शेखावत पंहुचे शिवगंज पवेलियन l खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर दिए क्रिकेट खेल की बारीक़ के बारे मे बताया l RCA एडहॉक कमेटी के पूर्व सदस्य व पाली जिला सचिव धर्मवीर सिंह शेखावत सुमेरपुर मे गोडवाड़ खेल महोत्सव के सार्वजनिक कार्यक्रम मे भाग लेने आये हुए थे l मयूर क्रिकेट अकेडमी के आग्रह पर शिवगंज पवेलियन मैदान पंहुच कर खिलाड़ियों का उत्सवर्धन किया और क्रिकेट खेल प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने उन्हें अच्छा प्लेटफॉर्म प्रदान करने पर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया l मयूर क्रिकेट अकेडमी के कोच नंदू परिहार, सुरेश कच्चवाह व जब्बर सिंह पंवार ने बताया कि RCA एडहॉक कमेटी के पूर्व सदस्य व पाली जिला क्रिकेट सचिव धर्मवीर सिंह शेखावत व पूर्व क्रिकेट खिलाडी मानवेन्द्र सिंह भाटी और पूर्व वरिष्ठ क्रिकेटर असलम भाई का शिवगंज पवेलियन पंहुचने पर माल्यार्पण कर बहुमान किया गया l RCA एडहॉक कमेटी के पूर्व सदस्य व पाली जिला सचिव शेखावत ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप नियमित अभ्यास करे अपनी लगन मेहनत और शानदार प्रदर्शन से खेल मे अपनी पहचान बनाए l शिवगंज व पाली जिले की प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने के लिए जूनियर और लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता शिवगंज मे आयोजित करवाने का भरोसा दिलाया और क्रिकेट खेल से संबधित हर सुविधा उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया साथ ही जो भी प्रतियोगिता आयोजित होंगी उसमे समस्त बॉल उनकी तरफ से खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाने की घोषणा की l कार्यक्रम मे मयूर क्रिकेट अकेडमी से जब्बर सिंह पंवार, नंदू परिहार, सुरेश कच्छवाह तथा पूर्व क्रिकेटर योगेश सोनी, अल्पेश अग्रवाल, जीतेन्द्र मीणा व युवा क्रिकेटर हितेश बोराणा, हिम्मत माली, राज्यवर्धन सिंह सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे l

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *