छात्र परिषद ने ली शपथ :चिराग बने हेड बॉय राबिया खातून संभालेगी हेड गर्ल की जिम्मेदारी

Spread the love

मॉडर्न र्डिफेन्स स्कूल मे इन्वेस्टीचर सेरेमनी शिवगंज / मॉडर्न डिफेन्स स्कूल मे शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया l नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज स्कार्फ और विद्यालय ध्वज प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई l इस दौरान चिराग सुथार ने हेड बॉय और राबिया खातून ने हेड गर्ल का पदभार संभाला l समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित संस्था प्रधान महावीर सिंह मुख्य अतिथि थाना अधिकारी पुलिस थाना शिवगंज श्री ओमप्रकाश चौधरी और संस्था के सहायक निदेशक भानु प्रताप सिंह राजपुरोहित ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया l भारतीय संस्कृति के अनुसार अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्य अतिथि महोदय पुलिस थानाअधिकारी शिवगंज ओम प्रकाश चौधरी का विद्यालय निदेशक श्री नरेंद्र सिंह राजपुरोहित व संस्था प्रधान ने माल्यार्पण व साफा पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया l इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को और उत्साहपूर्वक बना दिया l मुख्यअतिथि थाना अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने छात्र परिषद के सभी पदाधिकारी को बैज,, स्कार्फ और विद्यालय ध्वज प्रदान किया इसके बाद सभी प्रतिनिधियों ने अनुशासन का पालन करने साथी विद्यार्थियों के हित में कार्य करने और अपनी जिम्मेदारियां को ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई l संस्था के निदेशक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता अनुशासन जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने का प्रभाव माध्यम है l उन्होंने छात्र पदाधिकरियो से अपने दायित्व पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर मिली जिम्मेदारियां भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की मजबूत नीव रखती है l *नेतृत्व का मतलब सेवा और समर्पण* मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि सच्चा नेतृत्व अधिकार जताने के लिए नहीं बल्कि सेवा समर्पण और जिम्मेदारी निभाने में ही है उन्होंने विश्वास जताया कि नई छात्र परिषद विद्यालय में अनुशासन सहयोग और सकारात्मक नेतृत्व की नई मिसाइल कायम करेगी l मुख्य अतिथि ने बच्चो को नशे से व अपराध की दुनिया से दुर रहने की सलाह दी l साथ ही यातायात के नियमों की जानकारी प्रदान की कार्यक्रम के अंत में हेड बॉयऔर हेड गर्ल ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, मुख्य अतिथि और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया l राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ l कार्यक्रम का संचालक अंतर्राष्ट्रीय मंच संचालक व स्थानीय विद्यालय मे कंप्यूटर साइंस के व्याख्याता ऋषभ नागर ने किया lसमारोह में विद्यालय का शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे l

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *