आदेशों की प्रतीक्षा में बैठे व्याख्याता व प्रधानाचार्य को पदस्थापन दिया जाये

Spread the love

शिवगंज-राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने राज्य भर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 25 दिन से आदेशों की प्रतीक्षा में बैठे अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,सन्दर्भ व्यक्ति,कार्यक्रम अधिकारी,सहायक परियोजना समन्वयक आदि सैकड़ों की तादाद में बैठे कार्मिको को छात्र हित में तत्काल स्कूलों में पदस्थापन दिये जाने की माँग की है।

संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि समसा में लगे हुए एसीबीईओ,सन्दर्भ व्यक्ति,कार्यक्रम अधिकारी,सहायक परियोजना समन्वयक आदेशों की प्रतीक्षा में राज्य के समस्त सीडीईओ कार्यालय में लगभग 25 दिन से एपीओ बैठे हुए है। इनसे शिक्षा निदेशालय ने 3 विकल्प के रूप में रिक्त स्थान मांगे वो भरकर देने के 10 दिन बाद भी पदस्थापन नहीं देने से सैकड़ों स्कूल शिक्षकों की कमी से पहले से झुज रही है, साथ ही राज्यभर में शिक्षकों की कमी के कारण तालेबन्दी की घटनाएँ भी हो रही है लेकिन व्याख्याता, प्रधानाचार्य के धारित पद वाले पदस्थापन की प्रतीक्षा में 25 दिन से बेठे है, उन्हें पदस्थापन में विलम्ब किया जाना किसी भी स्थिति में छात्रों के साथ कुठाराघात है। एक तरफ शिक्षको की कमी से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है तो दूसरी तरफ व्याख्याता व प्रधानाचार्यों को 25 दिन से बीना काम‌-काज के बिठाये रखना न्यायोचित नहीं है। संगठन ने शासन से छात्र हित को सर्वोपरि मानकर पदस्थापन दिये जाने की पुरजोर शब्दो में पैरवी की है।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *