मॉडर्न डिफेन्स स्कूल के विधार्थियो व शिक्षकों ने लिया 21 हजार सीड बॉल बनाने का संकल्प* कार्यशाला -सबसे अधिक सीड बॉल बनाने वाली टीम को मिलेगा सीड बॉल महावीर का सम्मान

Spread the love

शिवगंज – मॉडर्न डिफेन्स स्कूल शिवगंज मे *घर का बीज जंगल पहुंचाओ* महा-अभियान के तहत सीड बॉल निर्माण की कार्यशाला का आयोजन किया l संस्था निदेशक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पर्यावरण प्रेमी ग्रीन आर्मी मेन ओम प्रकाश कुमावत, सीए चेतन अरोड़ा,पन्नालाल वेराजेतपुरा,की मौजूदगी मे शिक्षकों और विधार्थियो को सीड बॉल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया l ओम प्रकाश कुमावत ने सीड बॉल बनाने की वैज्ञानिक आसान विधि बताई l उन्होंने कहा कि मिट्टी, खाद, रेत को सही अनुपात मे मिला कर सीड बॉल बना सकते है l इनमें देशी वृक्षों के बीज डालें फिर इन्हे आप छाया मे सूखा दे l बारिश के मौसम में इन सीड बॉल को जंगल,पहाड़ी, बंजर जमीन पर डालने से पौधे अपने आप उगते हैं उन्होंने विद्यार्थियों से ज्यादा से ज्यादा सीड बॉल बनाकर पर्यावरण संरक्षण की जनभागीदारी मुहिम से जुड़ने के अपील की lओम प्रकाश कुमावत ने घोषणा की की शिवगंज उपखंड में जो स्कूल टीम सबसे ज्यादा सीड बॉल बनाकर अभियान में योगदान देगी उसे सीड बॉल महावीर सम्मान दिया जाएगा lइस मौके पर ग्रीन आर्मी मैन पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत, सीए चेतन अरोड़ा,पन्नालाल वेराजेतपुरा मॉडर्न डिफेन्स विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे l मॉडर्न डिफेन्स स्कूल के निदेशक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति की पूजा का विशेष महत्व है उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं बल्कि पूरे समाज का सझा दायित्व है l कार्यशाला के अंत मे विद्यालय परिवार की ओर से एक व्यक्ति एक पौधा मिशन राजस्थान टीम का स्वागत एवं सम्मान किया गया l इसके साथ सभी शिक्षकों ने घर का बीज जंगल पहुंचने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक सीड बॉल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया l

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *